कोरबा
CAF जवान ने दो लोगों को मारी गोली, हुई मौत…..

कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के भिलाई बाजार में पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि एक सीएफ जवान ने अपनी ही राइफल से दो लोगों को गोली मार दी। इस वारदात में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि विवाद लंबे समय से चल रहा था। मंगलवार देर शाम विवाद फिर बढ़ गया और आरोपी जवान ने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
कोरबा के भिलाई बाजार में हुआ यह गोलीकांड पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर गया है। अब पुलिस की जांच से ही साफ होगा कि विवाद की जड़ क्या थी।




