छत्तीसगढ़

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में रायपुर 11वें और कोरबा 18वें स्थान पर….

केंद्र सरकार ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और औद्योगिक नगरी कोरबा को स्थान मिला है।

Advertisement

10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की सूची में रायपुर को 11वां स्थान हासिल हुआ है। वहीं 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में कोरबा ने 18वां स्थान प्राप्त किया है।

Advertisement

 

हालांकि इस सर्वेक्षण में रायपुर और कोरबा के अलावा छत्तीसगढ़ का कोई भी शहर जगह नहीं बना पाया।
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रिपोर्ट से यह साफ होता है कि राजधानी रायपुर ने वायु गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बेहतर काम किया है, लेकिन अन्य शहरों को अब भी लंबे सफर तय करने हैं।

 

Related Articles

Back to top button