छत्तीसगढ़

CGBSE RESULT 2025: इन्होंने किया टॉप, हाईस्कूल में 76.53% और हायर सेकेंडरी में 81.87% छात्र सफल…..

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। हाईस्कूल परीक्षा में 76.53% परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें बालिकाओं का प्रतिशत 80.70 और बालकों का 71.39 रहा। वहीं, हायर सेकेंडरी परीक्षा में 81.87% छात्र पास हुए, जिनमें बालिकाएं फिर से आगे रहीं—84.67% के साथ, जबकि बालकों का प्रतिशत 78.07 रहा।

Advertisement

हाईस्कूल में कुल 3.23 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जबकि हायर सेकेंडरी में 2.38 लाख। हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी से पास होने वाले छात्रों की संख्या 1.26 लाख रही, वहीं हायर सेकेंडरी में यह संख्या 1.00 लाख के पार पहुंची।

इस वर्ष हाईस्कूल के परिणामों में पिछले साल की तुलना में 0.92% की वृद्धि दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button