जशपुर

नहा रही महिला सरपंच की नृशंस हत्या….

 

Advertisement

जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोंगादरहा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां की वर्तमान सरपंच प्रभावती सिदार को अज्ञात हमलावरों ने घर के आंगन में नहाते वक्त धारदार हथियार से हमला कर गला रेंत दिया।

Advertisement

यह घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। इस दौरान घर पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। हत्या की जानकारी मिलने के बाद सरपंच के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने तत्काल प्रभावती सिदार को कोतबा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस निर्मम हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button