रायपुर

जीजा ने साली को लाइसेंस पिस्टल से मारी गोली, हुई मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल

राजधानी रायपुर में घरेलू विवाद ने देर रात खूनी रूप ले लिया। मोवा थाना क्षेत्र में एक बाउंसर ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचकर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। इस घटना में एक साली की मौत हो गई, जबकि दूसरी साली गंभीर रूप से घायल है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक आरोपी जितेंद्र वर्मा उर्फ जीनू, जो पेशे से बाउंसर है, अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी विवाद के बाद पत्नी बच्चे को लेकर अपने मायके चली गई थी।बताया जा रहा है कि रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच आरोपी मोवा बाजार के पास स्थित ससुराल पहुंचा। वहां वह बच्चे से मिलने की जिद करने लगा। इसी दौरान उसकी साली गीतांजलि वर्मा और दुर्गेश्वरी वर्मा उसे समझाकर वापस भेजने की कोशिश कर रही थीं।

Advertisement

इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली गीतांजलि वर्मा के माथे पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी गोली दुर्गेश्वरी वर्मा की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों बहनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गीतांजलि को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्गेश्वरी का इलाज जारी है।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ। वह घर के बाहर निकला और सड़क पर हवाई फायरिंग की। इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button