रायपुर
गोदावरी इस्पात प्लांट हादसा : PCC चीफ दीपक बैज ने अस्पताल पहुंचकर ली घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी

रायपुर: सिलतारा में गोदावरी इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार को हादसा हुआ, जब फैक्ट्री में स्लैब गिरने से 6 की मौत व 5 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
PCC चीफ दीपक बैज अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। हादसे में घायल एक व्यक्ति का इलाज पूरा होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
इस दौरान PCC चीफ के साथ कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। वहीं, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने भी घायलों की स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल प्रशासन ने घायलों को पूरी चिकित्सा सुविधा देने का आश्वासन दिया है।




