बिलासपुर

अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हुई मौत….

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे या फिर बाईपास में लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात हादसे के दो अलग-अलग मामले हुए पेंड्रीडीह- सकरी बाईपास के बेलमुंडी में अज्ञात वाहन ने एक युवक को चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।

Advertisement

वहीं दूसरी ओर भोजपुरी टोल प्लाजा के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को चपेट में लिया।

Advertisement

आहत बजरंग यादव लिंगियाडीह का रहने वाला है गंभीर रूप से घायल युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस मामले में पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है। समय रहते ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो हादसे में इजाफा होते रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button