WhatsApp स्टेटस अपडेट के लिए आया सबसे अच्छा फीचर, मिलेगा इंस्टाग्राम वाला मजा

वॉट्सऐप (WhatsApp) में नए-नए फीचर्स की एंट्री हो रही है। बीते कुछ दिनों में कंपनी ने बीटा के साथ स्टेबल वर्जन के लिए कई नए फीचर्स को रोलआउट किया है। लेटेस्ट अपडेट ऑफर करने के इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए अब वॉट्सऐप ने स्टेटस अपडेट के लिए एक जबर्दस्त फीचर रोलआउट किया है।
इस फीचर की मदद से यूजर स्टेटस अपडेट में फोटो और वीडियो के साथ अपनी पसंद का म्यूजिक लगा सकते। वॉट्सऐप बीटा वर्जन में आए इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। WABetaInfo ने इस अपडेट को गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.25.2.5 में देखा।
वॉट्सऐप के लेटेस्ट अपडेट्स को ट्रैक करने वाले प्लैटफॉर्म WABetaInfo ने इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार कंपनी कुछ बीटा यूजर्स को स्टेटस अपडेट्स में म्यूजिक ऐड करने का ऑप्शन दे रही है।
यह नया ऑप्शन ड्रॉइंग एडिटर में ऑफर किया जा रहा है। इसमें यूजर मेटा के बड़े म्यूजिक कलेक्शन को ब्राउज करके स्टेटस अपटेड के फोटो या वीडियो में अपनी पसंद का म्यूजिक लगा सकेंगे।
यह फीचर और ऑफर की जाने वाली म्यूजिक लाइब्रेरीर इंस्टाग्राम वाली ही है, जिसे यूजर काफी समय से यूज कर रहे हैं। इसमें यूजर को उनकी पसंद के गाने, आर्टिस्ट और ट्रेंडिंग ट्रैक को सर्च और सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलता है।




