देश

सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव में बड़ी गिरावट….

सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों सस्ते हुए हैं। सोना तो केवल 68 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है तो चांदी में बड़ी गिरावट हुई है। चांदी के भाव आज 1242 रुपये प्रति किलो गिरे हैं। आईबीजेए द्वारा जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोना मंगलवार के बंद भाव 71762 रुपये के मुकाबले 71694 रुपये पर खुला। जबकि, चांदी 84720 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली। मंगलवार को यह 85962 रुपये पर बंद हुई थी। सोने-चांदी के ये रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। इस पर जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज नहीं लगे हैं। हो सकता है आपके शहर में सोने-चांदी के भाव में 1000 से 2000 का अंतर आ रहा हो।

Advertisement

अगर 23 कैरेट गोल्ड के आईबीजेए रेट की बात करें तो आज यह 71407 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 65672 रुपये रह गई है। 18 कैरेट गोल्ड भी आज 53771 रुपये पर आ गया है। जबकि, 14 कैरेट गोल्ड का भाव आज 40 रुपये गिरकर 41941 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

Advertisement


24 कैरेट सोने का रेट अब जीएसटी के साथ 73844 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 23 कैरेट गोल्ड का जीएसटी के साथ भाव 73549 रुपये है। इसमें 3 पर्सेंट जीएसटी के हिसाब से 2142 रुपये और जुड़ा गया है। अगर 22 कैरेट गोल्ड के रेट की बात करें तो आज यह जीएसटी के साथ 67642 रुपये पर पहुंच गया है। इसमें जीएसटी के 1970 रुपये जुड़े हैं।

18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 1613 रुपये जीएसटी के जुड़ने के बाद 55384 रुपये हो गई है। इसपर अभी ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मुनाफा नहीं जुड़ा है। एक किलो चांदी की जीएसटी समेत कीमत 87261 रुपये पर पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button