देश

AAP में बड़ी टूट: राघव चड्ढा दो-तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

नई दिल्ली से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है, जहां आम आदमी पार्टी के संसदीय दल में बड़ी टूट देखने को मिली है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दो-तिहाई सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। इस फैसले की जानकारी उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी, जिसमें संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद रहे।

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने संविधान के प्रावधानों के तहत यह निर्णय लिया है, जिससे राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य बीजेपी में विलय कर सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पार्टी को उन्होंने वर्षों तक मेहनत से खड़ा किया, वह अब अपने मूल उद्देश्यों से भटक चुकी है और निजी हितों के लिए काम कर रही है।

Advertisement

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर AAP को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने का काम किया था, लेकिन अब वे जनता के हित में नया राजनीतिक रास्ता चुन रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इसके बड़े असर देखने को मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button