देश

भारी बारिश से भू स्खलन, ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे बंद

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते भू स्खलन और हिम स्खलन से जमकर तबाही हुई है। गंगोत्री हाईवे पर हिमस्खलन का वीडियो भी सामने आया है। हर्षिल के पास गंगोत्री हाईवे पर भारी बर्फबारी के कारण हिमस्खलन हुआ है। बर्फ, मलबा और बोल्डर हाईवे और भागीरथी नदी में गिरे। हालांकि, हाईवे पर आवाजाही बंद थी, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। हाइवे पर हिमस्खलन शुक्रवार दोपहर बाद हुआ था।

Advertisement

हिमस्खलन के कारण मलबे के साथ बर्फ सड़कों पर आ गई है। इससे रास्ते जाम हो गए हैं और कई जगहों पर सड़क भी टूट गई है। मलबा हटाने और सड़कों को खोलने का काम जारी है।

Advertisement

शनिवार सुबह भारतीय सेना ने हिमस्खलन वाली जगह से 14 नागरिकों को रेस्क्यू किया है। पिछले 24 घंटे से सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। शनिवार के दिन मौसम शांत होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आई है। भारतीय सेना ने किराए पर लिए गए सिविल हेलीकॉप्टरों के जरिए तीन घायल कर्मियों को इलाज के लिए माना से जोशीमठ शिफ्ट किया है। ये मजदूर सेना के लिए नियमित रूप से बर्फ हटाने का काम करते हैं और हिमस्खलन की चपेट में आकर मलबे में दब गए थे।

Related Articles

Back to top button