छत्तीसगढ़
BREAKING : छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट का विस्तार, तीन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ….

रायपुर – तीन नए मंत्रियों गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत और राजेश अग्रवाल ने आज राजभवन में शपथ ली।इनको मिलाकर कुल 14 मंत्री हो गए. लंबी प्रतीक्षा के बाद अंततः साय कैबिनेट का विस्तार हो गया है, राजभवन मे आयोजित सादे समारोह मे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रेमन डेका ने तीनों मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी मंच पर थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक भी शामिल हुए। जिन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है उनमें गजेंद्र यादव ( दुर्ग ), गुरु खुशवंत साहेब ( आरंग )और राजेश अग्रवाल ( अंबिकापुर ) पहली बार विधायक चुनकर आए हैं। पार्टी ने काफ़ी सोच विचार और राय शुमारी करने के बाद क्षेत्रीय संतुलन के लिए तीन नये चेहरों को मंत्री पद दिया है.




