बिलासपुर

बिलासपुर में बर्ड फ्लू का अलर्ट, दुकानें बंद… प्रशासन सख्त, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक ने हड़कंप मचा दिया है। हालात ऐसे हैं कि प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़े हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश के बाद पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगर आप मुर्गा-मुर्गी खाने के शौकीन हैं… तो अब सावधान हो जाइए… क्योंकि संक्रमण का खतरा बाजार तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement

जिले में बर्ड फ्लू की आशंका के बाद स्वास्थ्य, पशुपालन और नगर निगम की टीमें एक्शन मोड में हैं। प्रभावित इलाकों में पोल्ट्री पक्षियों को तेजी से नष्ट किया जा रहा है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। शहर और आसपास के इलाकों में एक के बाद एक मुर्गा-मुर्गी की दुकानें बंद कराई जा रही हैं। विजुअल में साफ देखा जा सकता है कि नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर दुकानों को बंद करा रही है… और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी जा रही है कि आदेश का पालन करें, वरना कार्रवाई तय है। दूसरी तरफ… कुछ दृश्य ऐसे भी हैं जो चौंकाने वाले हैं… कई जगहों पर मृत और अर्धमृत मुर्गियां बरामद हो रही हैं। जिसे वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल किया जा रहा है… ताकि संक्रमण और न फैले। और अगर आप चिकन बिरयानी या नॉनवेज खाने के शौकीन हैं… तो ये तस्वीरें आपके लिए चेतावनी हैं…संक्रमण के खतरे को देखते हुए विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि फिलहाल चिकन और अंडे से दूरी बनाए रखें…क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही… आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है।

Advertisement

फिलहाल प्रशासन की अपील साफ है… अफवाहों से दूर रहें… लेकिन सतर्क जरूर रहें…क्योंकि जरा सी लापरवाही… संक्रमण को और खतरनाक बना सकती है।

Related Articles

Back to top button