बिलासपुर

बिलासपुर रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आगमन पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर रेलवे स्टेशन शनिवार को सुरक्षा के कड़े घेरे में तब्दील रहा… मौका था आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आगमन का। उनके दौरे को देखते हुए स्टेशन को छावनी में बदल दिया गया। शनिवार दोपहर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती रही। जीआरपी, आरपीएफ और लोकल पुलिस ने मिलकर पूरे परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

Advertisement

 

Advertisement

पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अपने तय समय शाम 3 बजकर 55 मिनट पर बिलासपुर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्टेशन पर मौजूद रहे। भागवत के आगमन के दौरान आम यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने खास व्यवस्था की थी।

स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा जवान लगातार मुस्तैद रहे। मोहन भागवत के इस दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। रेलवे स्टेशन से लेकर शहर तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।

 

 

Related Articles

Back to top button