बिलासपुर

सीसीएन लोकस्वर कार्यालय परिसर में किया गया ध्वजारोहण…..

बिलासपुर – 78वें स्वतंत्रता दिवस पर आम लोगों के घरों से लेकर व्यवसायिक प्रतिष्ठान, शासकीय एवं निजी कार्यालयों सहित हर सार्वजनिक जगहों पर इस बार तिरंगे की शान देखी गई। हर वर्ष की तरह इस साल भी वेयर हाउस रोड स्थित सीसीएन लोकस्वर कार्यालय परिसर में झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।लोकस्वर टीवी के कार्यकारी संपादक दिलीप जगवानी ने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया।

Advertisement
oplus_32

इस मौके पर राष्ट्रगान किया गया। भारत माता की जय और स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाए गए। श्री जगवानी ने इस मौके पर मौजूद सभी साथियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके साथ ही यहां सभी लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।

Advertisement

Related Articles

Back to top button