बिलासपुर
बीड़ी पीते-पीते कुएं में गिरा युवक, डूबने से मौत

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में एक युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक कुएं की दीवार पर बैठकर बीड़ी पी रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में जा गिरा।
घटना अमाली के सारथी मोहल्ले की है। आसपास के लोगों ने युवक को कुएं में गिरते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया।
हालांकि तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की आशंका जताई जा रही है।




