बिलासपुर

अवैध महुआ शराब के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 162 लीटर शराब जब्त, 2 गिरफ्तार

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में “प्रहार अभियान” और “सुशासन तिहार” के तहत कोटा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है।

Advertisement

आरोपी अमरीका बाई लहरे के कब्जे से 150 लीटर शराब तथा आरोपी छोटू उर्फ राजेश्वर बंजारे से 12 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही कच्ची शराब नष्ट कर दी। जब्त शराब की कुल कीमत 32,400 रुपए आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button