छत्तीसगढ़

बिलासपुर को मिला नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी….

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी के प्रभार को लेकर आदेश जारी किया है। नियमित पदस्थापना होने तक डॉ. अजय कौशिक को जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 20 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, सहायक संचालक एवं मूल पद पर प्राचार्य डॉ. अजय कौशिक, जो वर्तमान में जिला शिक्षा कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ हैं, अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

Advertisement

शासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था नियमित जिला शिक्षा अधिकारी की पदस्थापना होने तक प्रभावी रहेगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि इससे जिले में शिक्षा विभाग के प्रशासनिक कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी।

Advertisement

 

Related Articles

Back to top button