गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

पति सहित 9 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला थाने में हुआ दर्ज..

(उज्ज्वल तिवारी) : पेंड्रा। जिले में पति सहित 9 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ है। जहां मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी में रहने वाले ससुराल वालों के खिलाफ युवती ने झूठ बोलकर शादी करने व दहेज में 5 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाकर गौरेला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

Advertisement

जिसपर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सहित ससुराल पक्ष के 9 लोगो के खिलाफ़ एफ आई आर दर्ज कराई है। दरअसल पूरा मामला जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के बांधामुड़ा में रहने वाली रजनी राठौर की शादी मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले के जैतहरी में रहने वाले संजय राठौर के साथ 6 दिसंबर 2023 को हुई थी।

Advertisement


जहां रजनी के पति संजय की दोना पत्तल की फैक्ट्री होने की बात कहकर शादी कराई गई थी। बाद में ससुराल पक्ष के लोगो के द्वारा दहेज के नाम पर रजनी और उसके मायके वालों से 5 लाख की मांग करते हुए ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे।

मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ना से तंग आकर रजनी राठौर ने गौरेला थाने में अपने पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, देवर सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ शिकायत ड्सर्ज कराई थी जिसके जांच और बयान के आधार पर गौरेला पुलिस ने पीड़िता के पति संजय राठौर सहित 9 लोगो के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।।

Related Articles

Back to top button