बिलासपुर

बिलासपुर में अवैध बोरिंग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, एक महीने में 5 मशीनें जब्त

बिलासपुर जिले में अवैध बोरिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरते भू-जल स्तर और बिना अनुमति कराई जा रही बोरिंग को लेकर प्रशासन की टीम लगातार दबिश दे रही है। पिछले एक महीने में तिफरा, बसिया और तुरकाडीह क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 5 बोरवेल मशीनों को जब्त किया गया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक कई जगहों पर बिना वैधानिक अनुमति के धड़ल्ले से बोरिंग कराई जा रही थी। प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि दलालों के जरिए गांव-गांव जाकर लोगों को अवैध बोरिंग के लिए तैयार किया जा रहा है। यही वजह है कि अब प्रशासन दिन-रात निगरानी करते हुए कार्रवाई कर रहा है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार जिले में 50 से ज्यादा दलाल सक्रिय हैं, जो अवैध तरीके से बोरिंग का पूरा नेटवर्क चला रहे हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि बिना अनुमति बोरिंग कराने वालों, मशीन संचालकों और दलालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि भू-जल संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button