बिलासपुर

खून के रिश्ते में रंजिश: भांजे ने पेट्रोल डालकर जला दी मामा की कार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा.

(आशीष मौर्य संपादक) : ​बिलासपुर :-शहर के पॉश इलाके विनोबा नगर में दिनदहाड़े एक कार को आग के हवाले करने की वारदात से सनसनी फैल गई। तारबाहर पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी श्रेयांस सिंह कंडा समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को कड़ा संदेश दिया है।

Advertisement

​पुलिस का क्विक एक्शन, मामले की पृष्ठभूमि: रंजिश और आगजनी घटना 1 फरवरी 2026 की है। विनोबा नगर निवासी दीपक सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके घर के बाहर उनकी कीमती हुंडई क्रेटा कार खड़ी थी। तभी उनका सगा भांजा श्रेयांस सिंह कंडा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। पुरानी रंजिश या किसी विवाद के चलते आरोपियों ने कार पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें देख आसपास हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।

Advertisement

​गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
​श्रेयांस सिंह कंडा (मुख्य आरोपी)
​मौरिस रोडनी मार्टिन
​आनंद दास

Related Articles

Back to top button