छत्तीसगढ़

देश में भीषण गर्मी का कहर, सबसे गर्म शहरों में छत्तीसगढ़ का बिलासपुर समेत ये भी हैं शामिल

देशभर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। 22 मई की सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक जारी तापमान आंकड़ों में देश के 50 सबसे गर्म शहरों की सूची सामने आई है, जिसमें ओडिशा का बलांगीर 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहा। वहीं महाराष्ट्र का चंद्रपुर, उत्तर प्रदेश का प्रयागराज और छत्तीसगढ़ का बिलासपुर 44 डिग्री तापमान के साथ दूसरे स्थान पर दर्ज किए गए। लगातार बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ की बात करें तो राज्य के तीन बड़े शहरों ने सबसे गर्म शहरों की सूची में जगह बनाई है। बिलासपुर 44 डिग्री तापमान के साथ देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा, वहीं महासमुंद और दुर्ग में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भिलाई और रायपुर में भी पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। लगातार बढ़ते तापमान की वजह से दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा समेत कई राज्यों में हीट वेव जैसी स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। भीषण गर्मी का असर आम जनजीवन के साथ बिजली और पानी की मांग पर भी साफ दिखाई देने लगा है।

Related Articles

Back to top button