बिलासपुर

चमत्कार दिखाकर बाबा ने की ठगी, मेडिकल संचालक की सोने की अंगूठी और नगदी लेकर फरार

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर के चकरभाठा में चमत्कार और पूजा-पाठ के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साधु के वेश में पहुंचे एक शातिर ठग ने मेडिकल संचालक को झांसे में लेकर सोने की अंगूठी और नगदी पार कर दी।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, वार्ड क्रमांक 07 स्थित सुनीता मेडिकल में एक कथित बाबा भिक्षा मांगने पहुंचा। उसने पहले पत्थर को रुद्राक्ष और फिर 10 रुपये को 100 रुपये में बदलने का कथित चमत्कार दिखाकर दुकानदार का भरोसा जीत लिया। इसके बाद बाबा दुकान के मंदिर में पूजा-पाठ कराने के बहाने दुकानदार से सोने की अंगूठी और 1000 रुपये नगद लेकर कागज में बांधकर अपने मुंह में डाल लिया।

Advertisement

बाबा ने दूसरा कागज देते हुए उसे दो घंटे बाद खोलने को कहा। जब दुकानदार ने कागज खोला तो उसमें केवल 100 रुपये, 10 रुपये का नोट और दो रुद्राक्ष मिले, जबकि करीब 10 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी और नगदी गायब थी। पीड़ित ने अंगूठी की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई है। घटना के बाद हरे रंग की बोलेरो में पहुंचे अन्य बाबाओं पर भी संदेह जताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button