रायपुर

स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुंए का गुबार

रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। घटना के बाद आसपास की आवासीय कॉलोनियों और कुम्हारी बस्ती क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5:30 बजे प्लांट में आग लगी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Advertisement

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन की टीम जान-माल के नुकसान का आकलन कर रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने आ सकेगी।

Related Articles

Back to top button