छत्तीसगढ़

सरकार का बड़ा फैसला, गन्ना खरीद में 8 फीसदी की हुई बढ़ोत्तरी..

Advertisement

शंभू और खनौरी सीमा पर किसान डटे हुए हैं। किसान दिल्ली जाने पर अड़े हैं और पुलिस उन्हें बैरिकेड्स लगाकर किसी तरह रोकने में जुटे हैं।

Advertisement
Advertisement

इस बीच बुधवार देर रात सरकार ने मीडिया ब्रीफिंग में किसानों के हित के लिए बड़े ऐलान किए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि गन्ना खरीद में 8 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है।

Advertisement

इससे पहले किसानों ने बुधवार को उग्र प्रदर्शन करते हुए बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की लेकिन, इसमें पुलिस से उनकी तीखी झड़प हो गई। पुलिस से हाथापाई में एक किसान की मौत हो गई, 25 अन्य घायल हो गए थे।

Advertisement

इस झड़प में पुलिस के 12 जवान भी गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद किसानों ने दो दिन के लिए दिल्ली के प्लान पर ब्रेक लगा लिया और आगे की रणनीति के लिए शुक्रवार तक का समय निर्धारित किया।

इस बीच मोदी सरकार ने कैबिनेट ब्रीफिंग में किसानों को लेकर अहम फैसले लिए हैं। कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस को जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा से किसानों के हित को सर्वोपरि रखा है। हर बार सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए हर संभव कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि गन्ना खरीद में आठ फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। केंद्रीय कैबिनेट ने चीनी सीजन 2024-25 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए चीनी मिलों द्वारा देय गन्ने के ‘उचित और लाभकारी मूल्य’ (एफआरपी) को मंजूरी दी है। गन्ने का एफआरपी रुपये 315 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button