बिलासपुर

नानी बाई का मायरा सुन आल्हादित हुए भक्त, जया किशोरी ने कहा बच्चों को भगवान की कथा सुनाए

(किशोर श्रीवास्तव/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर के मिनोचा कॉलोनी में प्रख्यात कथाकार जया किशोरी की कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। नानीबाई का मायरा कथा की शुरुआत जया किशोरी ने “श्री राधे गोविंदा” भजन से की, जिसे सुनते ही पूरा पंडाल भक्तिरस में सराबोर हो गया। मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक बन गया।

Advertisement

कथा के दौरान जया किशोरी ने अपनी चिर-परिचित शैली में हल्की-फुल्की चुटकियां भी लीं, जिससे पंडाल में मौजूद श्रद्धालु हंसते और मुस्कुराते दिखाई दिए। उन्होंने जन्म से गूंगे और बहरे नरसी मेहता के बचपन से लेकर उनके विवाह तक की प्रेरक कथा का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

Advertisement

कथा के प्रारंभ में कलेक्टर संजय अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, अशोक अग्रवाल और प्रेमा अग्रवाल ने जया किशोरी का आत्मीय स्वागत किया।कथा के दौरान जया किशोरी ने पारिवारिक रिश्तों पर भी प्रकाश डालते हुए सास-बहू, जेठ-जेठानी के बीच होने वाले विवादों का उदाहरण देकर आपसी समझ, प्रेम और सहनशीलता का संदेश दिया।

नानीबाई का मायरा कथा के माध्यम से जया किशोरी ने भक्ति के साथ-साथ पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button