हत्या की नियत से किया वार,मृत सोचकर खेत मे फ़ेंकी बॉडी,युवक गंभीर हालत मे सिम्स दाखिल

(आशीष मौर्य संपादक/मयंक सिंह क्षत्रिय) : बिलासपुर – पुरानी रंजिश के चलते लोरमी के रहने वाले तीन युवकों ने ठेकेदार को ठिकाने लगाने,हत्या की साजिश रची और कोटा के गोबरीपाठ पहुंच गए. बताया जा रहा है कि लोरमी निवासी राकेश जयसवाल, बिट्टू वैष्णव और जितेंद्र साहू तीनों ने लोरमी निवासी सलमान अली के साथ कोटा स्थित गोबरीपाठ आये, यहां पहले सभी ने जमकर शराब पी, उसके बाद राकेश जयसवाल और बिट्टू वैष्णव ने कोटा के ही रहने वाले एक अन्य साथी के साथ मिलकर सलमान अली के ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया.
हत्या करने के उद्देश्य से किए गए वार के बाद सलमान अली गंभीर रूप से घायल हो गया. शरीर में किसी भी प्रकार का मूवमेंट नहीं होने पर युवकों ने उसे मृत सोच लिया. और सलमान अली को खेत में फेंक दिया. और जाते-जाते युवकों ने कहा जान निकल गई. रविवार की रात से खेत मे गंभीर हालत में पड़े सलमान अली की सांसे चल रही थी. सुबह जब ग्रामीणों ने उसे देखा तो इसकी जानकारी 112 को दी. सूचना पर पहुंची कोटा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी लगी की आरोपियों ने कोटा से एक युवक को हायर किया था, जिसे हत्या की सुपारी दी गई थी. राकेश जायसवाल,बिट्टू वैष्णव और एक अन्य ने जैसे ही सलमान अली के साथ मारपीट करना शुरू किया, जितेंद्र साहू वहां से फरार हो गया. बहरहाल पुलिस ने सलमान अली का बयान दर्ज कर लिया है. और आरोपियों को पकड़ने संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है.




