रायपुर

रायपुर में फिर हत्या, खेत में मिली खून से लथपथ युवक की लाश

रायपुर विधानसभा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में खेत से एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया गया है।शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश किए जाने के संकेत मिले हैं।

Advertisement

मृतक के सिर और पीठ पर घातक हमले के निशान भी पाए गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लैब यानी एफएसएल की टीम भी जांच में जुट गई है।

Advertisement

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button