रायपुर

युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर – नया रायपुर स्थित फिल्म सिटी ग्राउंड में एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान भूपेंद्र पटेल, उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में की गई है। युवक का शव फिल्म सिटी ग्राउंड में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Advertisement

मौके से एक कीटनाशक की बोतल भी बरामद की गई है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या की आशंका को भी ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Advertisement

घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मृतक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button