छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण सीट पर उप चुनाव की घोषणा….

Advertisement

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। नई दिल्‍ली में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोग ने महाराष्‍ट्रा और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ छत्‍तीसगढ़ सहित अन्‍य राज्‍यों में विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा की।

Advertisement

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन की शुरुअता 18 अक्‍टूबर को गजट नोटिफिकेशन के साथ होगा। रायपुर दक्षि‍ण सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्‍टूबर से शुरू होगी और 25 अक्‍टूबर तक चलेगी। 28 अक्‍टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 30 अक्‍टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को वोटो की गिनती होगी।

Related Articles

Back to top button