छत्तीसगढ़
फर्जी ज्वेल लोन मामले में इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंधक और दो लिपिक गिरफ्तार.

रायपुर – ईओडब्ल्यू ने इंडियन ओवरसीज बैंक, राजिम शाखा में फर्जी ज्वेल लोन घोटाले के मामले में बैंक प्रबंधक सुनील कुमार को बिहार से, और लिपिक खेमन लाल कंवर व योगेश पटेल को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि इन अधिकारियों ने बंद खातों से फर्जी लोन निकालकर गरीब किसानों के नाम पर लोन स्वीकृत किया और रकम को सहायक प्रबंधक अंकिता पाणिग्रही के अकाउंट में ट्रांसफर कर 1.65 करोड़ रुपए शेयर मार्केट में गंवा दिए।
मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पूछताछ जारी है।




