छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत….

Advertisement

रायपुर – राजधानी में देर शाम तेलीबांधा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक राह चलते बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई, साथ ही उनका दाहिना हाथ बुरी तरह से कुचल गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित किया। अभी तक मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button