छत्तीसगढ़

प्राचीन बावड़ी बनी मौत का कुआं: खेलते-खेलते गिरे दो मासूम, हुई मौत

राजधानी रायपुर के धरसीवां थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, कुर्रा निवासी 7 वर्षीय साक्षी साहू और 4 वर्षीय श्रवण धीवर सुबह खेलते-खेलते मंदिर परिसर की प्राचीन बावड़ी के पास पहुंच गए। इसी दौरान दोनों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। काफी तलाश के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही धरसीवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव और परिजनों में शोक की लहर है।

Related Articles

Back to top button