गांव में बुजुर्ग की लाठी से पीट-पीटकर हत्या…..

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर जिले के हिरीं थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अटर्रा गांव में एक 78 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्यारे लाल निषाद के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
घटना 19 जून 2025 की शाम की है। जानकारी के मुताबिक, अटर्रा गांव में राम लाल बघेल और उसका भाई जीवन बघेल ने पुरानी रंजिश के चलते प्यारे लाल निषाद और उनके परिवार पर लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में प्यारे लाल निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यह हमला पहले से योजना बनाकर किया गया था।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। फिलहाल, राम लाल और जीवन बघेल फरार बताए जा रहे हैं।फिलहाल इस मामले में पुलिस गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।




