बिलासपुर

डॉ. माधवी संतोष वस्त्रकार चुनी गई तखतपुर जनपद पंचायत की निर्विरोध अध्यक्ष….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – तखतपुर जनपद पंचायत में डॉ. माधवी संतोष वस्त्रकार को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। जनपद पंचायत के सभी सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया। उनकी यह जीत क्षेत्र के विकास और जनसेवा की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Advertisement

निर्विरोध निर्वाचन के बाद डॉ. माधवी वस्त्रकार ने सभी सदस्यों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

Advertisement

डॉ. माधवी वस्त्रकार के निर्विरोध अध्यक्ष बनने से क्षेत्र में नए विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अब सभी की नजरें उनके आगामी फैसलों और योजनाओं पर होंगी।

Related Articles

Back to top button