छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार के बीच कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर.

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के बीच कल मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मंत्रालय में शाम 6 बजे आयोजित इस बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि बैठक में जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

Advertisement

सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के साथ विकास कार्यों, प्रशासनिक फैसलों और नई घोषणाओं पर भी कैबिनेट मुहर लगा सकती है। सुशासन तिहार के दौरान आयोजित हो रही इस बैठक को सरकार की आगामी रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम नई दिल्ली दौरे से रायपुर लौटेंगे, जिसके बाद कैबिनेट बैठक की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। अब सभी की नजरें कल होने वाली इस बैठक पर टिकी हैं, जहां कई अहम निर्णय सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button