बिलासपुर

अमृत भारत स्टेशन योजना: उसलापुर स्टेशन का पहला चरण लगभग पूरा, सेकेंड एंट्री जल्द होगी शुरू

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) बिलासपुर – अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उसलापुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प तेज़ी से किया जा रहा है। स्टेशन के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है, वहीं दूसरी ओर यात्रियों के लिए सेकेंड एंट्री भी जल्द शुरू होने वाली है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उसलापुर रेलवे स्टेशन का विस्तार कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्टेशन के फर्स्ट फेज़ का काम 90 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। इसके साथ ही स्टेशन की दूसरी ओर बनाई जा रही सेकेंड एंट्री का कार्य भी अंतिम चरण में है।

Advertisement

मंडल के सीनियर डीसीएम के अनुसार, उसलापुर स्टेशन की सेकेंड एंट्री पर बना बुकिंग ऑफिस लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है। अब यहां केवल कुछ तकनीकी कार्य बाकी हैं, जिनमें इलेक्ट्रिकल पीटी कनेक्शन और एसएमटी कनेक्शन शामिल हैं, ताकि सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सुचारु रूप से काम कर सकें। इन पैच-अप कार्यों को पूरा करने के बाद 14 से 15 दिनों के भीतर सेकेंड एंट्री को चालू कर दिया जाएगा। इसके शुरू होते ही जनरल टिकटिंग नॉन-रिज़र्व सेगमेंट की सुविधा स्टेशन की दूसरी ओर से भी मिलने लगेगी। उन्होंने बताया सेकेंड एंट्री शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन के दोनों ओर से आने-जाने की सुविधा मिलेगी, जिससे भीड़ का दबाव भी कम होगा। उसलापुर में सेकेंड एंट्री का बुकिंग ऑफिस लगभग तैयार है। कुछ इलेक्ट्रिकल और टेक्निकल कनेक्शन बाकी हैं, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यात्रियों के लिए दोनों ओर से स्टेशन में प्रवेश और टिकटिंग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

Advertisement

बिलासपुर स्टेशन में रुकने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को अब उसलापुर में भी ठहराव दिया जा रहा है। इसका सीधा असर यात्रियों की संख्या पर पड़ा है, जहां यात्री लगातार बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में फेज़-2 का काम भी शुरू किया जाएगा, जिससे स्टेशन को और आधुनिक बनाया जाएगा।कुल मिलाकर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उसलापुर स्टेशन यात्रियों की सुविधाओं के लिहाज़ से एक नया रूप ले रहा है। सेकेंड एंट्री शुरू होने से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के यात्रियों को भी बड़ा फायदा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button