छत्तीसगढ़
युद्ध प्रभावित देशों में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

रायपुर में साय सरकार ने युद्ध प्रभावित देशों में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में पदस्थ लॉयजन अधिकारी लेखा अजगल्ले को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
सरकार के अनुसार पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी संघर्ष को देखते हुए वहां फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों को आवश्यक मदद और समन्वय उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
जरूरत पड़ने पर प्रभावित नागरिक या उनके परिजन नोडल अधिकारी लेखा अजगल्ले से मोबाइल नंबर 8349840582 या कार्यालयीन नंबर 011-46156000 पर संपर्क कर सकते हैं। राज्य सरकार ने लोगों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।




