ACB की बड़ी कार्रवाई: SDO 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले के पलारी जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
मामला जनपद पंचायत का है, जहां उप संभागीय अधिकारी गोपाल कृष्ण शर्मा पर एक आवेदक से राजस्व संबंधी लंबित कार्य को निपटाने के एवज में एक लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगा था।
परेशान आवेदक ने इसकी शिकायत से की। शिकायत के आधार पर एसीबी टीम ने जाल बिछाया। शुक्रवार को जब आवेदक 25 हजार रुपये की पहली किश्त देने पहुंचा, उसी दौरान एसीबी ने दबिश देकर एसडीओ को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता में संतोष देखा जा रहा है। एसीबी पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।




