बलौदाबाजार
भावना गुप्ता ने संभाला बलौदाबाजार-भाटापारा एसपी का पदभार

बलौदाबाजार – भारतीय पुलिस सेवा की वर्ष 2014 बैच की अधिकारी भावना गुप्ता ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे सूरजपुर, सरगुजा, बेमेतरा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बतौर एसपी सेवाएं दे चुकी हैं।
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना/चौकी प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र की कानून व्यवस्था, आपराधिक गतिविधियों तथा अन्य महत्वपूर्ण मामलों की जानकारी ली।
अपने प्रथम संबोधन में उन्होंने बेसिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने, अपराधों की रोकथाम और त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही अनुशासन, तत्परता और तन्मयता के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी दी।



