छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, इन क्षेत्रों में अंधड़-बारिश की संभावना….

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। इससे लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिल सकती है। दिन में धूप रहेगी, लेकिन हल्की ठंडी हवा चलने की संभावना है।
शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम आंशिक मेघमय रहने की आशंका जताई है। वहीं बुधवार को 41.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भागों में अगले 5 दिनों में एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ तेज हवा चलने और हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। इस बीच यहां अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। साथ ही उत्तर और मध्य भागों में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री बढ़ाने की संभावना है।




