रायपुर

रायपुर में युवक को चाकू की नोंक पर धमकाया, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस…..  

रायपुर। राजधानी में अपराधियों के बढ़ते हौसले का एक और वीडियो सामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा तालाब के पास दो युवकों ने एक युवक को चाकू दिखाकर पैर छूकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया। वीडियो बनाने वाला आरोपी बार-बार चाकू लहराते हुए धमकी देता दिखाई दे रहा है।

Advertisement

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में लगातार आपराधिक गतिविधियाँ बढ़ रही हैं और बदमाशों में पुलिस का डर कम होता जा रहा है।

Advertisement

पुलिस ने कहा है कि वीडियो में दिख रहे दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चाकू ऑनलाइन खरीदा गया था या किसी स्थानीय नेटवर्क से।

Related Articles

Back to top button