बिलासपुर

एनीकट पार करते समय बहा युवक, झाड़ियों में मिला शव…..

 

Advertisement

बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में लीलगर नदी ने फिर एक बार कहर बरपा दिया। एनीकट पार करते समय तेज बहाव में बहकर 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई।जांजगीर जिले के ग्राम धनगांव निवासी पारस कुर्रे, पिता बरातु कुर्रे, रविवार को अपने मामा के गांव टांगर जा रहा था। रास्ते में वह साइकिल से एनीकट पार कर रहा था, तभी लीलगर नदी का तेज बहाव उसे बहाकर ले गया।

Advertisement

 

ग्रामीणों ने तत्काल खोजबीन शुरू की और नदी किनारे उसकी साइकिल तो मिल गई, लेकिन युवक का कोई अता-पता नहीं चला। सूचना पर पचपेड़ी पुलिस, डॉग स्क्वॉड और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। पूरी रात और अगले दिन तक लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रहा। लगातार प्रयासों के बाद पारस का शव नदी से कुछ दूरी पर झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

 

सिर्फ 19 साल की उम्र में दर्दनाक मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बार-बार जानलेवा साबित हो रही लीलगर नदी अब चिंता का विषय बन गई है। यह घटना साफ चेतावनी है कि बारिश और बाढ़ के समय उफान पर बह रही नदियों से दूरी ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

Related Articles

Back to top button