बिलासपुर
VIDEO : मुंगेली नाका रोड में खंभे से निकली चिंगारी से मचा हड़कंप…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – मुंगेली नाका रोड पर शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे लगे एक विद्युत खंभे में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खंभे में लगी स्टिक लाइट से चिंगारी निकली, जो जमीन पर गिरते ही आग का कारण बन गई।
गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग ने तत्परता दिखाते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर दी और कर्मचारियों को मौके पर रवाना किया गया। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
फिलहाल, मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की विद्युत आपूर्ति कुछ देर के लिए अस्थाई रूप से बंद कर दी गई है।




