बिलासपुर

बाघ ने बनाया गाय को अपना शिकार, हमले का वीडियो आया सामने…..

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर जिले के तख़तपुर मे बाघ का खौफ जारी है। वन विभाग की टीम के अथक प्रयास के बाद भी बाघ को पकड़ा नही जा सका है जिसके चलते खूँखार बाघ दो दिन से खेत खार मे बेधड़क घूम रहा है , और लोग दहशत मे जीवन गुजार रहे है लेकिन वन विभाग का रेस्क्यू अभियान कोई काम नही आ रहा है। खेत मे पानी डालने गए किसान पर जानलेवा हमला करने वाले बाघ ने इस बार खेत मे चर रही गाय को अपना निवाला बनाया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया मे इस दावे के साथ वायरल किया जा रहा है की तखतपुर इलाके मे बाघ ने गाय का शिकार किया है।

Advertisement

 

बाघ के डर से ग्रामीण भय मे जी रहे है, और लगातार बाघ तखतपुर के कुआं के खार में भ्रमण कर अपने शिकार की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button