बिलासपुर

जहर सेवन करने से युवक की मौत,लेनदेन का है मामला, सुसाइड नोट जप्त. मामले से जल्द उठेगा पर्दा

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर निवासी 38 वर्षीय अनिल सिंह ठाकुर ने जहर का सेवन कर लिया, जिसकी सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई.

Advertisement
मृतक

घटना 5 और 6 अप्रैल के दरमियानी रात की है. मृतक अनिल सिंह ठाकुर जयराम नगर स्थित राशि स्टील में सुपरवाइजर के पद में पदस्थ था. सरकंडा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है.

सूत्रों के अनुसार मृतक के जेब से सुसाइड नोट पुलिस को मिला है. जिसमें मृतक ने लेनदेन का जिक्र करते हुए, परेशान करने की बात लिखी है.वही जिससे पैसे लेने थे उसका भी नाम उस सुसाइड नोट में लिखा है. मामले में कोल ऐश ट्रांसपोर्ट करने वाले तीन से चार लोगों का नाम लिखा हुआ है. जिसका खुलासा जाँच के बाद जल्द सरकंडा पुलिस करेगी.

Related Articles

Back to top button