बिलासपुर
रानी फैंसी स्टोर में लगी आग, सामान जलकर खाक, दमकल की टीम मौके पर

बिलासपुर के जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित रानी फैंसी स्टोर में आज सुबह अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग स्टोर की पहली मंजिल पर लगी, जिसने देखते ही देखते वहां रखा सामान अपनी चपेट में ले लिया।
घटना सुबह की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
आग की चपेट में आने से पहली मंजिल पर रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।मामले की सूचना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शुरुआती तौर पर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



