रायपुर

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर नवा रायपुर के आसमान में चमकेगा “सूर्य किरण”, फाइटर प्लेनों ने किया फाइनल रिहर्सल.  

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की तैयारियों के बीच नवा रायपुर के आसमान में आज रोमांच छा गया। भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने सेंध जलाशय के ऊपर सोमवार को अपने शानदार एयर शो का फाइनल रिहर्सल किया।

Advertisement

फाइनल रिहर्सल के दौरान वायुसेना के नौ फाइटर प्लेनों ने करीब आधे घंटे तक आसमान में हार्ट, डायमंड, लूप और तिरंगे की आकृति जैसी हैरतअंगेज फॉर्मेशन बनाई। दर्शकों के लिए यह नज़ारा रोमांच और गर्व से भर देने वाला रहा।

5 नवंबर को छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ पर इसी जगह नवा रायपुर में यह भव्य एयर शो आयोजित किया जाएगा। इस टीम में देशभर के बेहतरीन फाइटर पायलट शामिल हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा निवासी स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

आज के रिहर्सल शो को देखने के लिए प्रदेशभर से करीब 25 हजार स्कूली छात्र-छात्राएँ और रायपुर के हजारों नागरिक पहुंचे। सभी ने कैमरे में इन रोमांचक क्षणों को कैद किया और “जय हिंद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

Related Articles

Back to top button