बिलासपुर

रतनपुर–बिलासपुर NH पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत  

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले के रतनपुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 35 से 40 वर्षीय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंदरी–तुर्काडीह ब्रिज के बीच हुई।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे मृतक की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी वाहन ने युवक को कुचला है।

Advertisement

घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button