बिलासपुर

हिंदू नववर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा, राममय हुआ शहर….

Advertisement

Advertisement
Advertisement

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर – हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर 9 अप्रैल को हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति ने पुलिस ग्राउंड से शोभायात्रा निकाली। शहरवासी उमंग और उत्साह में सराबोर दिखे। युवक-युवतियां, महिलाएं व पुरुष जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। बाजे-गाजे से सुसज्जित शोभायात्रा और चौक-चौराहों पर सजे केसरिया झंडे, तोरण से धार्मिक उल्लास नजर आया।

Advertisement

इस दौरान पूरा शहर राममय नजर आया। शोभा यात्रा शाम 4 शुरू हुई, जिसमें आर्केस्टा ग्रुप ने भगवान के भजनों की प्रस्तुति दी। इसके पीछे रामपुर के करमा नृत्य की झलकियां देखने को मिलीं। उसके बाद प्रभु राम की 12 फीट की प्रतिमा ने शोभायात्रा का नेतृत्व किया। राम जी की प्रतिमा के पीछे महिलाएं चल रही थीं। उसके बाद रथ में राम दरबार की झांकी, जिसमें श्रीराम, माता सीता, भाई लक्ष्मण और बजरंग बली के साथ विराजमान रहे। इसी कड़ी में शिव-पार्वती और राधा- कृष्ण की झांकी भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी।

शोभायात्रा पुलिस ग्राउंड से अग्रसेन चौक, सीएमडी चौक, तारबाहर चौक, शिव टॉकीज चौक, गांधी चौक हटरी चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, करोना चौक सिम्स चौक होते तिलक नगर हनुमान मंदिर पहुंची जहां में महाआरती की गई।

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। गोलबाजार में खंडेलवाल परिवार के द्वारा स्वागत आयोजन किया गया जिसमे तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह व छत्तीसगढ़ आवास संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल मौजूद रहे। लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने शोभायात्रा का स्वागत किया, वही भाजपा के द्वारा अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा लोकसभा प्रत्यासी तोखन साहू , साहित अन्य राजनितिक सामाजिक संगठनों ने हिन्दु नव वर्ष शोभायात्रा का अपने अंदाज मे स्वागत किया वही जय श्रीराम के नारे लगाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button